Bishnoi Amavasya Date and Time 2024 | बिश्नोई कैलेंडर

बिश्नोई समाज में अमावस्या का बहुत ही महत्व है हमारे गुरु जंभेश्वर भगवान ने कहा है कि अमावस्या को हमें व्रत रखना चाहिए अतः Bishnoi Samaj के लिए अमावस्या एक महत्वपूर्ण दिन है।

श्री गुरु जंभेश्वर भगवान ने बिश्नोई समाज के लिए जो 29 नियम बनाए हैं उनमें एक नियम यह भी है कि “अमावस्या को व्रत रखना” इसी का पालन करते हुए सभी बिश्नोई समाज के लोगों को अमावस्या का व्रत रखना चाहिए।

Bishnoi Samaj App
BISHNOI SAMAJ APP

Apni Sanskriti, Bhakti Aur Samaj Se Jude Rahiye

Mantra, Bhajan, Aarti, Festival Calendar, Jaap Counter aur Bishnoi Samaj se judi mahatvapurn jaankari — sab kuch ek hi app mein.

Download App

बिश्नोई समाज के अनुसार अमावस्या का व्रत रखने के लिए अमावस्या की तिथि के साथ-साथ अमावस्या शुरू होने का समय पता होना चाहिए।

यहां बिश्नोई अमावस्या तिथि एवं दिनांक (Bishnoi Amavasya Date and Time 2024) दिए गए हैं जिससे बिश्नोई समाज के लोगों को अमावस्या के बारे में एक ही स्थान पर पूरी जानकारी मिल जाएगी।

अमावस्या का नाम एवं दिनांक

यहां पर आपको हिंदू कैलेंडर (Bishnoi Calendar) के अनुसार अमावस्या का नाम तथा दिनांक बताया गया है। बिश्नोई समाज में अमावस्या का बहुत महत्व है, इसी प्रकार यहां पर अमावस्या शुरू होने तथा उतारने की दिनांक तथा समय का विवरण वर्णित है, इस विवरण में त्रुटि की कोई संभावना नहीं है लेकिन फिर भी अमावस्या लगे तथा उतारने का समय एक या दो मिनट आगे पीछे या अंतराल में हो सकता है।

बिश्नोई समाज की तरफ से आप सभी को अमावस्या की बहुत-बहुत बधाई।

Bishnoi अमावस्या कैलेंडर वर्ष 2024

वर्ष 2024 के अनुसार अमावस्या का समय और अमावस्या लगने और उतरने के बारे में जानकारी –

अमावस्या की तिथिलगेगीउतरेगी
वि. संवत् 2080 पौष 10/01/2024 बुधवाररात्रि 8:13 बजे11/01/2024 गुरुवार सायं 5:29 बजे
वि. संवत् 2080 माघ 09/02/2024 शुक्रवारप्रातः 08:04 बजे10/02/2024 शनिवार प्रातः 04:31 बजे
वि. संवत् 2080 फाल्गुन 09/03/2024 शनिवारसायं 6:20 बजे10/03/2024 रविवार दोपहर 02:32 बजे
वि. संवत् 2080-81 चैत्र 08/04/2024 सोमवारसुबह 3:23 बजे08/04/2024 सोमवार रात्रि 11:53 बजे
वि. संवत् 2081 वैशाख 07/05/2024 मंगलवारदिन में 11:40 बजे08/05/2024 बुधवार दिन में 8:51 बजे
वि. संवत् 2081 ज्येष्ठ 05/06/2024 बुधवारशाम 7:55 बजे06/06/2024 गुरुवार शाम 06:07 बजे
वि. संवत् 2081 आषाढ 05/07/2024 शुक्रवारसुबह 4:58 बजे06/07/2024 शनिवार सुबह 4:27 बजे
वि. संवत् 2081 श्रावण 03/08/2024 शनिवारदोपहर 3:51 बजे04/08/2024 रविवार दोपहर 04:43 बजे
वि. संवत् 2081 भाद्रपद 02/09/2024 सोमवारसुबह 5:22 बजे03/09/2024 मंगलवार सुबह 7:25 बजे
वि. संवत् 2081 आसोज 01/10/2024 मंगलवाररात्रि 9:39 बजे02/10/2024 बुधवार रात्रि 12:19 बजे
वि. संवत् 2081 कार्तिक 31/10/2024 गुरुवारदोपहर 3:53 बजे01/11/2024 शुक्रवार सायं 6:17 बजे
संवत् 2081 मिगसर 30/11/2024 शनिवारसुबह 10:30 बजे01/12/2024 रविवार दोपहर 11:51 बजे
संवत् 2081 पौष30/12/2024 सोमवारसुबह 04:02 बजे31/12/2024 मंगलवार सुबह 03:56 बजे

हिंदू कैलेंडर के अनुसार अमावस्या के हिंदू माह तथा अमावस्या का नाम यहां दिया गया है, उसके साथ-साथ अमावस्या की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दिनांक भी बताई गई है।

Bishnoi Samaj अमावस्या मेले और पर्व

माघ अमावस्या मेला

इंद्रनगर (लोहावट), खातेगांव (मध्यप्रदेश) मेहराणा धोरा (पंजाब), बगरेवाला धोरा (नाथूसर), पल्ली  09/02/ 2024  शुक्रवार
संत आश्रम जूनागढ़ मेला 14 फरवरी, 2024  (बसंत पंचमी) बुधवार 

फाल्गुन अमावस्या मेला

मुकाम, समराथल धोरा, पींपासर, कांठ, जाजीवाल धोरा, लोहावट, सोनडी, मेघावा, भींयासर, जैसलां
10 मार्च, 2024 रविवार

पर्व

होली- 24/03/2024 रविवार ,
रामाश्यामा (पाहल) 25/03/2024 सोमवार

चैत्र अमावस्या मेला

जांबा, लोदीपुर, सोनड़ी, मालवाड़ा, सरनाऊ, गुडामालानी, जाजीवाल धोरा ( 08/04/2024 सोमवार)
शहीद गंगाराम जाणी मेला = नेहडा (पाली) 26/4/2024

पर्व

विल्होजी परमधाम गमन मेला- रामड़ावास (जोधपुर)
रामड़ावास नगर जेलातरा (सांचौर) चैत्र शुक्ल एकादशी   19/5/2024 शुक्रवार

वैशाख अमावस्या मेला

ओसियां, भाडवी 07/05/2024 मंगलवार 

पर्व/मेला

शहीद गंगाराम ईश्रवाल मेला चेराई (जोधपुर) 12/8/2024 सोमवार 
रक्षाबंधन करावड़ी मेला 19/08/2024 सोमवार 
जन्माष्टमी मेलाः पींपासर, हिसार, जोधपुर, मेहराणा धोरा, लोहावट, फिटकासनी, लांबा, धोरीमना, मालवाड़ा, गंगानगर हिम्मतपुरा, डबवाली, सख्त्ताखेड़ा – 26/08/2024 गुरुवार

भाद्रपद अमावस्या मेला

रामड़ावास, जांगलू, सोनड़ी, मेघावा, भींयासर, रणीसर 02/09/2024 सोमवार
खेजड़ली शहीद मेला 13/09/ 2024 शुक्रवार
माधा मेला जांबा 18/09/2024 बुधवार (पुर्णिमा)

आसोज अमावस्या मेला – मुकाम समराथल, पींपासर 02/10/2024 बुधवार
शरद पूर्णिमा खीर महोत्सव – जाजीवाल धोरा- 16/10/2024 बुधवार

बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस मेला

समराथल धोरा, अबोहर, दिल्ली, मानकी, फतेहाबाद 24/10/2024 (कार्तिक बदी अष्टमी) गुरुवार
पर्व – श्री गुरु जंभेश्वर भगवान निर्वाण-चिलत नवमी मेला लालासर साथरी, गुडा बिश्नोईयान, चैनपुरा, 24/11/2024 रविवार (नवमी)
दीपावली -01/11/2024 शुक्रवार,
रामा श्यामा – 02/11/2024 शनिवार

मिगसर अमावस्या मेला

नीमगांव(मध्यप्रदेश), जैसला(जोधपुर), मुंजासर (जोधपुर) 30/11/ 2024 शनिवार
शहीद बीरबल खीचड़ मेला लोहावट 17/12/2024 रविवार
परम भगत आलम जी स्मृति मेला भीकमकोर (लोहावट) 21/12/2024 गुरुवार

Amavasya Date and Time

यहां पर आपको हिंदू कैलेंडर के अनुसार अमावस्या की दिनांक तथा अमावस्या का सही समय बताया गया है इसके अनुसार आप अमावस्या पर व्रत रख सकते हैं।

यहां Amavasya Date and Time बिल्कुल सही हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत के अनुसार दिया गया है।

बिश्नोई समाज तथा हिंदू धर्म में अमावस्या के महत्व को देखते हुए तथा अमावस्या के बारे में internet पर बहुत कम जानकारी और अलग-अलग खोजने पर मिलने वाली जानकारी को हमने एकत्रित रूप से यहां आपको दिया है।

अमावस्या का व्रत क्यों रखें

यहाँ बिश्नोई समाज के एक संत सच्चिदानंद जी महाराज ने अमावस्या के महत्व को तथा अमावस्या पर व्रत रखने के महत्व को बताया है।

अमावस्या व्रत करने के बहुत सारे फायदे हैं अमावस्या को हमें व्रत के साथ-साथ दान पुण्य का काम भी करना चाहिए।

अमावस्या को बिश्नोई समाज के सभी लोगों को व्रत रखने के साथ-साथ भजन कीर्तन करना चाहिए जिससे अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा हमारे जीवन पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Bhavesh Bishnoi

Bhavesh Bishnoi

मेरा नाम भवेश बिशनोई है, मैं राजस्थान के श्री गंगानगर जिले का रहने वाला हूँ तथा मुझे Bishnoi Samaj के बारे में जानकारी प्राप्त करना और 
आप सभी तक पहुंचाने का कार्य बहुत ही अच्छा लगता है।

2 thoughts on “Bishnoi Amavasya Date and Time 2024 | बिश्नोई कैलेंडर”

  1. Mera nam om chodhry h kiya me bisnoi dharm apna kr bishnoi smaj me vivah krna chahta hu. Pallz mujhe guru jambeswe ji ke siri chrno me sthan diya jaye🙏🙏

    Reply

Leave a Comment